x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सलमान खान ने फिर दिखाई इंसानियत, सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सलमान खान ने फिर एक बार इंसानियत दिखाई है। सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर का अपना वादा निभाया। दरअसल, सलमान पिछले लॉकडाउन से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हैं। अब सलमान फिर सिने वर्कर्स के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। उन्होंने वर्कर्स के अकाउंट में 1500 रुपये ट्रांसफर किए हैं।

सलमान खान ने सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर अपना वादा निभाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने वर्कर्स के प्रेजिडेंट बीएन तिवारी ने कहा – सलमान खान, बॉलीवुड के बड़े दिल वाले एक्टर हैं जो हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं जब भी उनकी जरूरत रहती है। उन्होंने बताया कि सलमान ने पहले लॉकडाउन में भी उनके मेंबर्स की मदद की थी और हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। तिवारी ने ये भी कहा कि वह भविष्य में भी वर्कर्स की मदद करने के लिए आगे रहेंगे। पिछले साल सलमान ने वर्कर्स के अकाउंट में 3000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कोविड 19 से भारत की जंग के दौरान 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किए थे।

Back to top button