x
कोरोनाभारत

Corona Virus Update in India : पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 54,069 नए मामले


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम होने लगे है। हालांकि खतरा अभी तक टला नहीं है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगभग भारत में अब ख़त्म होती जा रही दिखाई दे रही है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.91% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 17वें दिन 5% से कम है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के कुल 54,069 नए मामले पाए गए और 1,321 लोगों की मौत हुई। भारत में COVID19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई। भारत में COVID19 से कुल मौतों की संख्या 3,91,981 हो गई है।

फ़िलहाल देश में 68,885 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,89,599 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,16,26,028 हुआ।

Back to top button