x
खेल

India vs New Zealand : भारत के नाम पहला सेशन, लंच तक न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज पांचवां दिन है। एक घंटे की देरी के बाद साउथैंप्टन में पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहली पारी में भारत के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे। कीवी टीम भारत से 116 रन पीछे है। टीम इंडिया के सामने आज न्यूजीलैंड को अपने स्कोर से कम पर रोकने की चुनौती है।

इस सेशन में न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे। न्यूजीलैंड पहले सेशन में 23 ओवर में सिर्फ 34 रन ही बना सका। कप्तान केन विलियमसन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कॉलिन डी ग्रांडहोम ने अभी तक खाता नहीं खोला है। न्यूजीलैंड अभी भारत से 82 रन पीछे है। पहला घंटा भारत को अच्छी गेंदबाजी के बावजूद विकेट नहीं मिला, लेकिन दूसरे हिस्से में शमी और इशांत शर्मा ने तीन विकेट हासिल कर टीम इंडिया को टेस्ट में मजबूती दी है।

Back to top button