x
कोरोनाभारत

Coronavirus : देश में 88 दिन बाद आए कम केस, मौत का आंकड़ा भी कम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम होने लगे है। हालांकि खतरा अभी तक टला नहीं है। लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। इस बीच रविवार को देश में 53,000 के करीब मामले आए हैं, वहीं 1400 से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं 78,000 से ज्यादा लोग डिस्चार्ज हुए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के कुल 53,256 नए मामले पाए गए और 1,422लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 7,02,887 केस एक्टिव हैं, वहीं अब तक 2,88,44,199 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही मौतों की संख्या 3,88,135 पहुंच गई है। देश में अब तक कोरोना के कुल 2,99,35,221 मामले पुष्ट पाए गए हैं। कुल मामलों में 2.44 फीसदी- एक्टिव केस, 96.27 फीसदी डिस्चार्ज और 1.29 फीसदी मौतें हो चुकी हैं। टीकाकरण की बात करें तो देश में 21 जून की रात 8 बजे तक 28,00,36,898 वैक्सीनेशन हुआ था जिसमें 30,39,996 खुराक रविवार को ही लगाई गई।

गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 185 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 8,22,334 हो गयी। इस साल पहली बार 200 से कम मामले आए हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 10,032 हो गयी है। इस दौरान 651 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 8,06,193 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। उपचारधीन मरीजों की संख्या 6109 है जिनमें से 142 की स्थिति गंभीर है।

Back to top button