ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

टीनएज में लड़कियों को रखना चाहिए इन बातों का ख्याल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय समाज में लोग सेक्स को लेकर खुलेआम नहीं बोलते। इसके बारे में चर्चा करने से लोग हिचकिचाते हैं। ऐसे में अगर बात यौन शिक्षा की हो तो लोग इसे लेकर सहज नहीं हो पाते। हालांकि लड़कियों के लिए यौन शिक्षा अनिवार्य है। उनके विकास और जागरुकता के लिए। जिस रफ्तार से यौन रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में यौन शिक्षा युवतियों के लिए आवश्यक है। अगर आंकड़ों बात करें तो चार में से एक युवती यौन रोग से प्रभावित है।

अनजान होती है लड़कियां – ज़्यादातर युवतियों को पता ही नहीं होता कि यौन रोग कैसे होता है। एक अध्ययन के मुताबिक तीस लाख से ज़्यादा युवतियां यौन रोग से ग्रस्त हैं।

एक से अधिक पुरुषों से संबंध – सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल के अनुसार 50 फ़ीसदी महिलाएं तीन या इससे अधिक पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। जिससे यौन रोग का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को अधिक होते हैं यौन रोग – बता दें कि पुरुषों के मुताबिक औरतों में यौन रोग ज्यादा होते हैं। यौन रोग का इलाज न करने पर कैंसर और गर्भ संबंधी बीमारियां बढ़ जाती है।

घटती जा रही है सेक्स की उम्र – 19 साल की उम्र में ही 60 फीसदी से अदिक लड़कियां सेक्स कर चुकी होती है। ऐसे में उन्हें सेक्सुअल हेल्थ के बारे में जानकारी होना जरुरी है।

बढ़ रहे हैं यौन रोग – बदलते वक्त के साथ यौन रोगों भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं में इसका खतरा अधिक होता है। अगर यौन रोग से बचना है तो जरुरी है कि उसके बारे में जानकारी हो। नो द फ़ैक्ट्स के अनुसार 15 से 24 साल की उम्र के ग्रुप में 51 प्रतिशत युवतियां यौन रोग की शिकार हैं।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button