x
भारत

महाराष्ट्र के पालघर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,12 किलोमीटर तक घरों को पहुंचा नुकसान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पालघर – महाराष्ट्र के पालघर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की वजह से फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। पटाखा फैक्ट्री में आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल की सिर्फ एक गाड़ी मौके पर अब तक पहुंच पाई है। हालांकि किसी के जख्मी होने की कोई जानकारी अभी नहीं है। कंपनी में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। फैक्ट्री में धमाके की 10-12 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनने के बाद लोग दहशत में हैं। फिलहाल आग को बुझाने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले के डहाणू में यह पटाखा फैक्ट्री है। ये फैक्ट्री डहाणू हाईवे से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद है। इस हादसे में दूर के कई घरों में नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना भयंकर था कि उसकी आवाज 15 से 20 किमी दूर तक सुनाई दी। वहीं हर तरफ आग का धुआं ही धुआं ही दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री के भीतर कितने लोग हैं और यह घटना कैसे हुई फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button