x
कोरोनाभारत

बिहार, पंजाब और राजस्थान समेत इन राज्यों में आज से Lockdown में छूट, जानें रियायतें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना का सेकंड वेव लगभग खत्म हो गया है। अब मामले में कम होने लगे है। जिससे देखते हुए कई राज्य अनलॉक हो रहा है। लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। बिहार, पंजाब और राजस्थान समेत कई और राज्य भी आज से अनलॉक हो रहा है। देश में फ़िलहाल एक्टिव मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है।

इन राज्यों में आज से प्रतिबंधों में ढील –
बिहार – बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 16 जून से राज्य में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकारी और निजी ऑफिसों को पूरी तरह से काम करने की इजाजत दी गई है। दुकानों को शाम 6 बजे तक खुले रहने की इजाजत है। हालांकि रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

पंजाब – राज्य सरकार ने घोषणा की है कि आज से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल और जिम खुल सकते हैं। इनके संचालन को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं।

राजस्थान – राजस्थान सरकार ने संशोधित गाइडलाइन की घोषणा की है जो 16 जून यानी आज से लागू होंगी। इसके मुताबिक 10 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी सरकारी और निजी कार्यालय कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। इस दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना जरूरी है।

असम – असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लॉकडाउन के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए नियम 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। दक्षिण सलमारा में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में ढील दी गई है। माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और चराईदेव जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक लोगों को आवाजाही की इजाजत दी गई है।

पश्चिम बंगाल -पश्चिम बंगाल सरकार ने आज से प्रतिबंधों में ढील बढ़ाई है। 16 जून यानी आज से 50% बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच रेस्तरां और बार (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित हैं) को खोलने की इजाजत शामिल है।

झारखंड – झारखंड में मौजूदा अनलॉक 17 जून की सुबह 6 बजे समाप्‍त हो रहा था। अब राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को 24 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ-साथ राज्‍य में वीकेंड लॉकडाउन भी जारी रहेगा। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलों में फल और किराना समेत सभी दुकानों को 4 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया। इसके साथ-साथ शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर को भी खोलने का फैसला लिया गया। इसके साथ-साथ सभी सरकारी एवं प्राइवेट कार्यालयों में 50% क्षमता के साथ 4 बजे शाम तक खोले जा सकेंगे।

Back to top button