x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बर्थडे पार्टी में ड्रग्‍स लेते पकड़ी गई एक्‍ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : मुंबई में पार्टीज में ड्रग्स का सेवन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने तेलुगु एक्ट्रेस नायरा शाह और उनके दोस्त साजिद हुसैन को अरेस्ट किया है। इन पर बिना इजाजत होटल के कमरे में बर्थडे पार्टी करने और ड्रग्स का सेवन करने का आरोप है।

बता दें कि नायरा ने फिल्म तेलुगु फिल्म मिरुगा, बुर्रा कथा और इ-ई में काम किया है। पुलिस ने मुंबई के सबर्बन जुहू इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में रेड कर यह कार्रवाई की है। हालांकि बाद में अभिनेत्री को बांद्रा कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, रविवार को एक्ट्रेस नायरा शाह का जन्मदिन था और वे अपने दो साथियों के साथ होटल के एक कमरे में पार्टी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में ड्रग्स पार्टी हो रही है, इसके बाद यहां रेड की गई और रोल की गई चरस की सिगरेट के साथ एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को स्थानीय बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। एक्ट्रेस की बॉडी में तय मात्रा से ज्यादा ड्रग्स मिलती है, तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।

Back to top button