x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने छोड़ी थी ये 5 बड़ी फिल्में, कबीर सिंह से लेकर अंधाधुन तक शामिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज के ही दिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। एक्टर की लाश उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिली थी। एक्टर की जिंदगी भले ही बहुत छोटी ही रही हो लेकिन उनका सफर बहुत बड़ा और तगड़ा रहा। उनके निधन के बाद लोगों ने कहा था की वो कई महीनों से डिप्रेशन से लड़ रहे थे। किसी ने कहा कि वो बीमार थ। लेकिन, उनका जाना किसी को समझ नहीं आया। क्योंकि सुशांत के पास सपने थे। वह अपने कैरियर में सक्सेस था।

बेफिक्रे – बेफिक्रे फिल्म देखरकर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह को इस रोल के हमेशा से चुना गया था। लेकिन फिल्म मेकर्स को शुरू में लगा कि शुद्ध देसी रोमांस के बाद सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की जोड़ी इस फिल्म में कमाल कर सकती है। सुशांत ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया था। चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं।

कबीर सिंह – शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ज्यादा हिट हुई थी। शाहिद कपूर को इस फिल्म में एक्टिंग के लिए बहुत सराहा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह फिल्म शुरुआत में सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। यहां तक कि अर्जुन कपूर भी इस रेस में शामिल थे। लेकिन दोनों अभिनेताओं ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे ये फिल्म शाहिद कपूर के पास चली गई।

हाफ गर्लफ्रेंड – सुशांत और कृति सेनन की जोड़ी वाली फिल्म राब्ता काफी चर्चा में थी। इसलिए हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म के निर्माता फिल्म में सुशांत और कृति को इस फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते थे। हाफ गर्लफ्रेंड के निर्माताओं ने सुशांत और कृति सेनन को ये फिल्म ऑफर की थी। लेकिन दोनों ने फिल्म को ना कह दिया था। जिसके बाद फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था।

रॉ: रोमियो अकबर वाल्टर – जॉन अब्राहम से पहले एक्शन थ्रिलर फिल्म रॉ: रोमियो अकबर वाल्टर सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। लेकिन इस फिल्म में भी सुशांत ने काम नहीं किया। इसके अलावा, सुशांत ने संजय लीला भंसाली की 4 फिल्मों की पेशकश को ठुकरा दिया था।

अंधाधुन – सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार अभिनेता थे। इसलिए आयुष्मान खुराना से पहले अंधाधुन उनको ऑफर की गई थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने नहीं आ पाई कि फिल्म को सुशांत से क्यों रिजेक्ट कर दिया था और श्रीराम राघवन और एसएसआर के बीच ये डील क्यों नहीं हुई। खैर वजह जो भी हो, आयुष्मान खुराना के लिए ये फिल्म फायदेमंद साबित हुई।

Back to top button