खेल

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना संक्रमण के चलते मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिवार की ओर से कहा गया – हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कोविड के खिलाफ बहादुरी से जंग लड़ते हुए निर्मल मिल्खा सिंह का निधन हो गया है।

बता दें कि पिछले दिनों मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी दोनों के ही कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। 5 जून को जारी हेल्थ अपेडट में कहा गया था कि मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है, लेकिन उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई थी। वो करीब तीन हफ्ते पहले कोरोना से संक्रमित हुई थीं।

इधर मिल्खा सिंह के ऑक्सीजन सैचुरेशन में सुधार आया है। उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि कोरोना संक्रमित मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ PGIMER में जून को भर्ती कराया गया था। 20 मई को मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और 31 मई को उनका टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया था। हालांकि बाद में सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button