x
ट्रेंडिंग

83 वर्षीय एशियाई हाथी और 21 वर्षीय तेंदुए की हैदराबाद चिड़ियाघर में मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

हैदराबाद – हालही में हैदराबाद के प्राणी उद्यान से एक बड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आयी। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में बुधवार को रानी नाम की 83 वर्षीय एशियाई हाथी और अयप्पा नाम के 21 वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई।

रानी कैद में सबसे उम्रदराज हाथियों में से एक थीं। रानी का जन्म 7 अक्टूबर 1938 को हुआ था। उसे 1 अक्टूबर 1963 को बाग-ए-आम (सार्वजनिक उद्यान, नामपल्ली) से नेहरू जूलॉजिकल पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाथी रानी को हैदराबाद के अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान ने चिड़ियाघर को उपहार में दिया था। रानी वृद्धावस्था संबंधी जटिलताओं से पीड़ित थीं और चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आखिर में रानी बच नहीं पायी और दम तोड़ दिया।

चिड़ियाघर के अधिकारियों द्वारा हालही में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गयी।जिसके मुताबिक “गठिया के कारण, वह अन्य हाथियों की तरह लेटने और आराम करने में सक्षम नहीं थी। इसलिए, उसके बाड़े में एक मिट्टी का टीला तैयार किया गया था जिससे वह झुक कर आराम कर सकती थी। उसने अपने अंतिम दिन तक भोजन किया और बिना किसी बड़ी शारीरिक पीड़ा के अपने स्वर्गीय निवास के लिए चली गई। ”

रानी के निधन के बाद, चिड़ियाघर में चार एशियाई हाथी (एक नर और तीन मादा) रह गए हैं। 16 जून, 2000 को जन्मे नर तेंदुआ अयप्पा को श्री वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान, तिरुपति से नेहरू प्राणी उद्यान में लाया गया था। अयप्पा कई दिनों से चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों की निगरानी में थे। अयप्पा की कई अंग विफलता के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Back to top button