x
भारत

मुंबई में भारी बारिश, बिल्डिंग गिरने से 9 लोगों की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मुंबई में कल रात भारी बारिश हुई। इससे निचे बस्ती में रह रहे लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पानी जमाव भी हुआ। इस बीच मलाड वेस्ट में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें अभी तक 9 लोगों के मरने और 8 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। दरअसल बुधवार देर रात मुंबई के मलाड वेस्ट में न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक इमारत के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।

जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में घायल हुए 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि मलाड वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत के गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद इस इमारत के विपरीत दो और इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया और वहां से 2 बच्चों का रेस्क्यू किया गया।

बीएमसी का कहना है कि इमारत काफी जर्जर हालत में थी और भारी बारिश होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गई। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि ‘भारी बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Back to top button