x
राजनीति

दिल्ली MCD Election : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर, डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – दिल्ली में कुछ ही समय में दिल्ली नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। हालही में मंगलार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों (उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली) में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष स्थायी समिति, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के चुनाव हेतु उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

साथही में नगर निकायों में स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामों की भी घोषणा की गई। इस सूचि के अनुसार दक्षिण दिल्ली के लिए मेयर के लिए मुकेश सूर्यान, दीप्ती मेयर के लिए पवन शर्मा के नाम पर मोहर लगायी गयी। कर्नल बीके ओबराय को स्टाहइ समिति का अध्यक्ष और पूनम भाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इंद्रजीत सहरावत को नेता सदन के रूप में चुना गया।

सरदार राजा इकबाल सिंह को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर पर उम्मीदवार के रूप में उतारा है। वह बतौर अकाली दल के प्रत्याशी के तौर पर निगम का चुनाव 2017 में जीतकर आए थे। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में श्याम सुंदर अग्रवाल महापौर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

तीन नगर निगमों में महापौरों और उपमहापौरों पदों के चुनाव 16 जून को होंगे। बता दें कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई थी और मतदान 8 जून को होना था। अब नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून तक बढ़ा दी गई है और चुनाव 16 जून को होंगे। निवर्तमान मेयर जय प्रकाश (उत्तर दिल्ली नगर निगम), अनामिका (दक्षिण दिल्ली नगर निगम) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली नगर निगम) हैं।

Back to top button