x
कोरोनाभारत

राज्यों में शुरू हुयी COVID अनलॉक की प्रक्रिया, जानिये पूरी ख़बर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में एक लम्बे आरसे के बाद कई राज्यों में अब कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलो की संख्या में काफी गिरावट दर्ज हुयी। जिसके बाद अब राज्यों ने धीरे-धीरे COVID अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की।

आज से दिल्ली में अनलॉकिंग प्रक्रिया शुरू होते ही लॉकडाउन के दौरान रोजाना 200-300 रुपये कमाने वाले प्रवासी श्रमिक राष्ट्रीय राजधानी लौट आए। सुबह से आ रहे लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी हैं। ज्यादातर लोग सतर्क और मास्क पहने हुए हैं। दिल्ली 10 मई से निलंबित मेट्रो सेवाएं आज से 50% क्षमता के साथ सेवाएं फिर से शुरू हुयी।

महाराष्ट्र में भी BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) बस सेवा आज से शुरू होने के बाद मुंबई के प्रतीक्षा नगर बस डिपो के बाहर लोगों की कतार लग गई। COVID19 प्रतिबंधों में ढील देने के बाद पुणे में जिम और सैलून आज फिर से खुल गए। COVID19 वाराणसी में लॉकडाउन प्रतिबंधों में भी ढील दी गई। 40 दिनों के बाद लोगो ने अपनी दुकान खोली है। COVID के उचित व्यवहार का पालन कर रहे हैं।

गुजरात ने आज से COVID19 प्रतिबंधों में ढील दी है। सभी निजी और सरकारी कार्यालयों को 100% कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति है। आज से अदालतें भी खुल रही हैं और सभी काम फिर से शुरू हो जाएंगे।

Back to top button