x
विश्व

गैलापागोस द्वीप समूह में रहने वाला विशाल कछुआ 100 साल पहले हुआ था विलुप्त : इक्वाडोर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

इक्वाडोर – गैलापागोस द्वीप समूह में 2019 में पाया गया एक विशाल कछुआ एक सदी पहले विलुप्त मानी जाने वाली प्रजाति है।

चेलोनोइडिस फैंटास्टिकस प्रजाति का कछुआ जिसे एक सदी से भी अधिक समय पहले विलुप्त माना गया था। उसे इक्वाडोर में 10 जुलाई, 2019 को सांताक्रूज में देखा गया। कछुआ दो साल पहले गैलापागोस नेशनल पार्क और गैलापागोस कंजरवेंसी के बीच एक संयुक्त अभियान के दौरान फर्नांडीना द्वीप पर पाया गया था। फ़िलहाल गैलापागोस नेशनल पार्क प्रजातियों को बचाने के प्रयास में और अधिक विशाल कछुओं की खोज के लिए एक अभियान की तैयारी कर रहा है।

गैलापागोस पार्क के मुताबिक ” येल विश्वविद्यालय ने आनुवंशिक अध्ययन और संबंधित डीएनए तुलना के परिणामों का खुलासा किया जो 1906 में निकाले गए नमूने के साथ किया गया था। ” 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के अध्ययन के मुताबिक कछुओं की कई किस्में राजहंस, बूबी, अल्बाट्रोस और जलकाग, जलीय पक्षियों की प्रजातियों के एक परिवार के साथ रहती हैं।

पर्यावरण मंत्री गुस्तावो मैनरिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा “इसे 100 साल पहले विलुप्त माना गया था! हमने इसके अस्तित्व की पुष्टि की है।”

Back to top button