x
कोरोनाभारत

Corona In India : पिछले 45 दिनों में आज सबसे कम कोरोना के नए मामले, मौत का आंकड़ा बरकरार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 5 दिनों से राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से कम रही है। वहीं एक्टिव केस की संख्या भी पिछले 10 दिनों में तेजी से घटी है। देश में इलाज करा रहे संक्रमित मरीजों की संख्या 22,28,724 है। हालांकि संक्रमण से मौत के मामले अब भी 3,000 से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस 1.73 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए। शुक्रवार को देश भर में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 31,079, कर्नाटक में आज 22,823, केरल में 22,318 और महाराष्ट्र में 20,740 नए मामले सामने आए। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा 82,649 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 से अब तक 3,22,512 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गई है। भारत में अब तक 20,86,12,834 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देश भर में 28.92 लाख डोज लगाई गई। वहीं देश में अब तक 16.45 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

Back to top button