x
कोरोनाभारत

White Fungus : मरीज की आंत में हो गया छेद, भारत में मिला पहला मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना संक्रमण के मामले देश में तेजी से फैल रहे हैं। इस बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) और ब्लैक फंगस की भी एंट्री हो चुकी है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में व्हाइट फंगस का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मरीज की छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद हो गया है। सर गंगाराम अस्पताल में यह मामला मिला है। भारत में यह पहला मामला मिला है।

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के मुताबिक, 49 साल की एक महिला 13 मई 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई थीं। तब उसके पेट में असहनीय दर्द था एवं उल्टियों के साथ वह कब्ज़ से पीड़ित थी। महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। जब अस्पताल में उसका सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता लग पाया। अस्पताल में चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद कर दिया एवं द्रव्य लीक को रोक दिया।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है। लेकिन, व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है। अब तक देशभर में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 11717 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं।

Back to top button