x
भारत

Cyclone Yaas Update : ओडिशा के धामरा पोर्ट से टकराया यास, पूर्वी मिदनापुर में फंसे 32 लोग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – चक्रवाती तूफान टाउते के बाद अब चक्रवात यास का खतरा मंडरा रहा है। सुबह 9 बजे से तूफान के लैंडफॉल होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यास ओडिशा के धामरा पोर्ट से टकराया है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान यास का खतरा तेज हो गया है।

यास के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिले अलर्ट पर हैं। इससे पहले दोनों राज्यों ने करीब 12 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बिहार और झारखंड पर भी यास असर डाल सकता है। भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी मिदनापुर में जल स्तर बढ़ने के चलते फंसे 32 नागरिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।

ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने कहा कि लैंडफॉल की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे तक चली है। उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक चक्रवात का टेल एंड भी पूरा हो जाएगा। यह बालासोर और धामरा के बीच लैंडफॉल बना रहा है।

Back to top button