x
भारत

Cyclone Yaas : कुछ ही घंटों में तबाही मचा सकता है यास, ओडिशा-बंगाल के तट से टकराएगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – चक्रवात ‘यास’ मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। दोनों ही राज्यों के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। आईएमडी के इस अलर्ट के बाद राज्य सरकारें किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गई है। जब ये चक्रवात तट से टकराएगा तो इसकी स्पीड 170-180 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

कुछ ही घंटों में चक्रवाती तूफान ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा पोर्ट पर दस्तक दे सकता है। यास के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिले अलर्ट पर हैं। दोनों राज्यों ने करीब 12 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बिहार और झारखंड पर भी यास असर डाल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। ओडिशा के धरना में तेज बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में तेज बारिश वहीं बांकुरा झारग्राम, दक्षिण 24 परगना में भीषण बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पूर्बा में समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरे उठ रही हैं। चक्रवात यास के चलते लैंडफॉल की स्थिति बन गई है। चक्रवात के खतरे के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा। इसी तरह, भुवनेश्वर का बीजू पटनायक हवाईअड्डा मंगलवार रात 11 बजे से गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

Back to top button