x
ट्रेंडिंगविज्ञान

Blood Moon : आज आकाश में दिखेगी अनोखी खगोलीय घटना, जानें समय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज आकाश में अनोखी खगोलीय घटना होने जा रही है, जब दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों से चांद के अनोखे रूप को देखा जा सकेगा। इस दौरान चांद लालिमा लिए नजर आएगा, जबकि आम दिनों में यह सफेद नजर आता है। लालिमा लिए चांद का यही रूप ब्लड मून कहलाता है। नासा ने इस बारे में पहले ही बताया है कि चांद पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। जब वह पृथ्‍वी की छाया में नहीं होगा तो पहले से बड़ा और चमकदार दिखेगा। यह स्थिति चंद्र ग्रहण की वजह से बनती है।

इसे देखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान प्रशांत महासागर के मध्य, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के पूर्वी तट और अमेरिका के पश्चिमी तट में होंगे। अमेरिका के पूर्वी हिस्से से भी यह दिखेगा, लेकिन वहां आरंभिक चरण का ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसके अतिरिक्‍त कनाडा, मेक्सिको, मध्‍य अमेरिका के अधिकांश हिस्‍सों और इक्‍वाडोर, पश्चिमी पेरु, दक्षिणी चिली तथा अर्जेंटीना में भी यह देखा जा सकेगा।

भारत की बात है, यहां आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा, ब्‍लडमून नहीं। इसे भी देश के सभी हिस्‍सों से नहीं देखा जा सकेगा। देश के उत्‍तर-पूर्वी हिस्‍से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से इसे कुछ वक्‍त के लिए देखा जा सकेगा। पूर्वी भारत के हिस्‍सों, नेपाल, पश्चिमी चीन, मंगोलिया और पूर्वी रूस में आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा, जब चांद धरती की छाया में प्रवेश कर बाहर निकलेगा।

भारतीय समय के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 जबकर 39 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 4 बजकर 58 मिनट पर समाप्‍त होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण पोर्ट ब्‍लेयर से शाम 5 बजकर 38 मिनट से अगले 45 मिनट के लिए देखा जा सकेगा।

Back to top button