x
कोरोनाभारत

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का बड़ा दावा: रोजाना COVID19 के नए मामले 40 दिन बाद आज 2 लाख से कम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर फ़िलहाल काम होता जा रहा हैं। कोरोना के नए मामलो में लगातार गिरावट दर्ज हो रही हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,96,427 नए मामले और 3,511 नई मौते दर्ज हुयी। भारत में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 9.54% हो गयी है।

हालही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बड़ा दावा करते हुए कहा ” रोजाना नए मामले 40 दिन बाद आज 2 लाख के आंकड़े से नीचे आ गए हैं। सक्रिय केसलोएड अब घटकर 25,86,782 हो गया है। दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 9.54% है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 89.26% को छू गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है। “

Back to top button