x
ट्रेंडिंग

चक्रवात यासी के चलते पूर्वी रेलवे ने 24 से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को किया निलंबित


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हालही में पूर्वी रेलवे ने चक्रवात यास के कारण 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निर्णय की जानकारी दी और रद्द की गई ट्रेनों की सूची भी साझा की।

https://twitter.com/ani_digital/status/1396629493389791236

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली सर्वप्रमुख एजेंसी India Meteorological Department (IMD) के महानिदेशक मौसम विज्ञान ने बताया कि शनिवार की सुबह बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को एक दबाव में बदल गया है और सोमवार की सुबह तक यह यास नामक चक्रवात का रूप ले लेगा।

डॉ महापात्र ने इस चक्रवात के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा ” यह 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों को पार करेगा। यह एक बहुत बड़े पैमाने पर और हानिकारक हवा की गति है। यह लगभग चक्रवात तौकता की हवा की गति के समान है। ” IMD ने चक्रवात की हवा की गति लगभग 155-165 किमी प्रति घंटे, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की भविष्यवाणी की थी। जिसके चलते चक्रवात यास से प्रभावित क्षेत्रो में बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हवा की गति का अनुमान दिया।

रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जो पूर्वानुमानित चक्रवात `यास` से प्रभावित क्षेत्रो में उत्पन्न आपदा से निपटा जाए।

Back to top button