x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अब सीता का हरण करेंगे रणवीर सिंह, बनेंगे खतरनाक विलेन!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना के कारण कई स्टार लाइमलाइट से दूर अपने घरों में कैद है। इस बीच रणवीर सिंह सुर्खियों में आ गए है। दरअसल वह अगले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। खबर आई है कि रणवीर सिंह एक बार फिर पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे। दरअसल प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘आदिपुरुष’, दीपिका पादुकोण की ‘द्रौपदी’ के अलावा ‘सीता’ नाम की एक फिल्म भी खासी चर्चा में है।

इस फिल्म के लेखक बाहुबली लेखक और एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद हैं। फिल्म को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में रावण के किरदार के लिए बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। फिल्म मां सीता पर बनेगी और इसमें मां सीता के एंगल से चीजें दिखाई जाएंगी।

बात करें फिल्म की तो इसमें सीता के रोल के लिए करीना कपूर और आलिया भट्ट के नाम की चर्चा है। माना जा रहा है कि मेकर्स का प्लान करीना कपूर को साइन करने का है।

Back to top button