x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अभिनेत्री कंगना के अंगरक्षक के खिलाफ IPC की धारा 376 और 420 के तहत FIR दर्ज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में काफी नाम बना चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत के अंगरक्षक के खिलाफ बुधवार रात मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद अंधेरी के डीएन नगर पुलिस थाने में IPC की धारा 376 और 420 के तहत FIR दर्ज की गयी।

हालही में मुंबई के एक मेकअप आर्टिस्ट ने कंगना के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुमार हेगड़े के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता महिला के बयान मुताबिक ” 2013 में पीड़िता और कुमार हेगड़े एकदूसरे से पहली बार मिले। उसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुमार ने पिछले साल जून में महिला से शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों लेविन में रह रहे थे। इस बीच कुमार अक्सर महिला के साथ दुष्कर्म करता था। उसने उसे शारीरिक संपर्क से इनकार करने के लिए भी मजबूर किया। साथ ही 27 अप्रैल को कुमार ने कथित तौर पर उससे 50,000 रुपये लिए और भाग गया। ”

इस बात का कुमार के घर में पता चल जाने के बाद कुमार हेगड़े की मां ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। ऐसा नहीं हैं की कंगना के अंगरक्षक पर ही ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी कंगना रनौत के पूर्व हेयर स्टाइलिस्ट ब्रेंडन एलिस्टेयर डी जिवर पर 2020 में एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था।

Back to top button