x
टेक्नोलॉजी

डोमिनोज के ऑर्डर के फोन नंबर सहित डेटा डार्क वेब पर लीक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज कल पूरी दुनिया में साइबर क्राइम के मामले बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को गुप्त रखना काफी मुश्किल साबित होती जा रही हैं। व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी साइबर सेल लीक करके उसका निजी इस्तमाल करना कोई बड़ी बात नहीं हैं।

भारत में भोजन और पेय पदार्थ की प्रतिष्ठित कंपनी डोमिनोज इंडिया की और से एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक डोमिनोज इंडिया के लगभग 18 करोड़ ऑर्डर के लीक हुए डेटा को डार्क वेब पर सर्च करने योग्य डेटाबेस के रूप में रखा गया है। जिससे हैकर्स उपयोगकर्ताओं को उनके विज़िट किए गए स्थानों पर ट्रैक और ट्रेस कर सकते हैं।

लीक हुए इस डेटा में डोमिनोज़ के ऑर्डर से संबंधित नाम, ईमेल पते, मोबाइल नंबर और जीपीएस निर्देशांक शामिल हैं। जिससे कई उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत जानकारी का दुरूपयोग होने की संभावना बढ़ गयी हैं। साइबर सुरक्षा शोधकर्ता के मुताबिक ” लोग डेटा का इस्तेमाल लोगों की जासूसी करने के लिए कर रहे हैं। “

Back to top button