श्रमिकों के जीवन को खतरे में डालने के लिए बजरा P305 कैप्टन राकेश बल्लव और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई – IMD के मुताबिक अरब सागर के पास से उठे टाउते तूफान ने सोमवार को देश के कई राज्यों में तबाही मचाई। इनमें गुजरात, केरल, कर्नाटक गोवा और महाराष्ट्र भी शामिल रहे। चक्रवाती तूफान तौकते की तबाही के बाद अरब सागर में डूबे बार्ज P305 से 26 शवों को निकाले गए हैं और 61 लापता लोगों की तलाश जारी है।
Maharashtra | An FIR registered against Barge P305 Captain Rakesh Ballav & others for putting lives of workers in danger during the cyclone. Offense is registered under 304(2), 338, 34 IPC at Yellowgate Police Station on the complaint of barge engineer of P305: Mumbai Police
— ANI (@ANI) May 21, 2021
तूफान टाउट के दौरान पी-305 बेड़ा कर्मचारियों की जान को खतरे में डालने के आरोप में कैप्टन राकेश बल्लव और अन्य के खिलाफ अभियंता द्वारा मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के येलोगेट पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता 304 (2), 338, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तूफान तौते ने बॉम्बे हाई क्षेत्र में तेल रिफाइनरियों को कड़ी टक्कर दी। P-305 बेड़ा तूफान की चपेट में आने के बाद डूब गया। हादसे में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 अन्य की तलाश की जा रही है।
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ” ONGC के लिए काम करने वाला P-305 बजरा जो चक्रवात की चेतावनी मिलने के बाद भी समुद्र में ही था। 16 मई की आधी रात के बाद बजरे का हल टूट गया। बचाव अभियान 17 मई को मुंबई में डिजिटल कम्युनिकेशंस (डीजीसीओएम) केंद्र को सूचित करने के बाद शुरू किया गया था। तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। सुबह उन्हें बजरा होने की सूचना मिली। ” Afcons और ONGC दोनों कंपनियों ने इस घटना के लिए बार्ज के मालिक डोरमास्ट एंटरप्राइजेज और बार्ज के कप्तान को जिम्मेदार ठहराया है।