x
कोरोनामनोरंजन

सिंगर अरिजीत सिंह के मां का कोरोना से निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में एडमिट थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 मई की सुबह 11 बजे से अरिजीत की मां की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अरिजीत की मां की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि उन्हें A- ब्लड की सख्त जरूरत है। स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अरिजीत सिंह की मां मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनके लिए ब्लड डोनर पुरुष ही चाहिए।

हमारा देश अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहा है और बहुत से लोग इससे जान गवां रहे हैं। सेलेब्स भी इस बीमारी से अछूते नहीं हैं। बहुत से बॉलीवुड सितारे आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही वो फैंस से अपील कर रहे हैं कि मास्क लगाएं और ज्यादा से ज्यादा घरों में ही रहें। अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि साल 2005 से उन्होंने करियर शुरू किया था। उन्हें पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से मिली।

Back to top button