x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सलमान खान ने शेयर किया फ़ोन नंबर, फोन या मैसेज कर पा सकेंगे मुफ्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : – बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे हालही में ओटीटी पर रिलीज किया गया। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इससे अब तक मिलियन लोगों ने देखा है। सलमान खान ने फिल्म रिलीज कर अपने फैंस को ईदी दी। अब सलमान एक बार फिर कोरोना मरीजों की मदद में जुट गए है। सलमान पिछली बार की तरह इस साल भी जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आयात करवाया है, जिसकी पहली खेप मुंबई पहुंच चुकी है। इसकी संख्या 500 है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा है कि ये उनके लिए है, जिन्हें इनकी जरुरत होगी।

साथ ही उन्होंने एक नंबर भी शेयर किया है, जिस पर फोन या मैसेज करके कोरोना पेशेंट फ्री में ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के बाद इन्हें वापस करने की भी अपील की है। सलमान ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- हमारे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का पहला लॉट मुंबई पहुंच गया है। जिन कोविड मरीजों को इमरजेंसी हालात में इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की जरुरत है, वो 8451869785 पर कॉल करें। आप मुझे टैग और डीएम भी कर सकते हैं। हम मुफ्त में ये कंसंट्रेटर्स उपलब्ध कराएंगे। इस्तेमाल करने के बाद प्लीज इसे वापस कर दीजिएगा।

Back to top button