x
भारत

Tauktae Cyclone : गुजरात में लैंडफॉल खत्म, कमजोर हुआ टाउते,14 जिलों पर चक्रवात का असर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अहमदाबाद – भीषण चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलीं। इससे पहले चक्रवात के चलते मुंबई में भारी बारिश हुई और गुजरात में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थनों पर पहुंचाना पड़ा। इसके चलते दो नौकाएं तट से दूर अरब सागर में चली गई हैं, जिन पर 410 लोग सवार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात के रात करीब 9:30 बजे टकराने के दौरान केंद्र शासित दीव में 133 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। विभाग के मुताबिक, तूफान कुछ कमजोर पड़ रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के कोंकण में इस तूफान के चलते 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गुजरात के सौराष्ट्र में टाउते तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की प्रक्रिया रात 12 बजे तक जारी रही। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा टाउते ने गोवा में भी जमकर तबाही मचाई है। रविवार को राज्य के तटीय क्षेत्रों से गुजरने के दौरान यहां बिजली के 700 खंभे गिर गए और 200-300 ट्रांसफॉर्मर्स को नुकसान पुहंचा है। ताउते का गुजरात पर असर, राजकोट और जामनगर में पेड़ उखड़े, बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। वहीं ऊना में कई जगह पेड़ गिरने की चलते रास्ता जाम हो गया है। दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में तूफान ने तबाही मचाई है। ताउते से गुजरात में काफी नुकसान हुआ है।

Back to top button