x
भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा: 4 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से हुए ठीक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पुरे भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार देश के कई राज्यों को अपना शिकार बनती आगे बढ़ती जा रही हैं। उसी बीच एक राहत दिलाने वाली खबर सामने आयी हैं।

हालही में भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशियल मीडिया पर ट्वीट करके बताया ” देश में पहली बार एक दिन में 4 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 3 लाख से कम नए मामले आए हैं। ” इस दावे के बाद भारत सरकार को कुछ हद तक राहत की साँस जरूर होंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली मरीजों की संख्या 3 लाख के आसपास ही रही। और पिछले दो दिनों की बात करे तो देश में covid19 के नए मामलो में काफी गिरावट दिखाय दी। लेकिन अब तक कोरोना से होने वाली मौतों में अभी भी उतनी सफलता नहीं मिल पायी।

फ़िलहाल भारत में बड़ी तेजी से कोरोना वायरस की टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 4,22,436 से अधिक मरीज कोरोना के सामने जंग जीतकर डिस्चार्ज हुए।

Back to top button