x
खेल

IPL 2021 पोस्टपोन होने ही शुरू हुई प्लाज्मा प्रीमियर लीग, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर हुए शामिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 के बचे 29 मैच बाद के लिए टाल दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब बीसीसीआई बाकी बचे 31 मैचों को सितंबर की विंडो में करवाने की योजना बना कर रहा है। इस बीच झारखंड के सौरभ तिवारी और विराट सिंह जैसे क्रिकेटर लोगों की मदद के अभियान से जुड़ गए हैं। इसके तहत झारखंड में प्लाज्मा प्रीमियर लीग चलाई जा रही है।

इसमें क्रिकेट नहीं हो रहा है लेकिन, क्रिकेट की स्टाइल में लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पीपीएल को झारखंड के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक कुमार सारंगी ने शुरू किया है। उनका कहना है कि तो क्या हुआ अगर आईपीएल रुक गया हो। अब जान बचाने के लिए साथ आकर खेलना चाहिए और आनंद लेना चाहिए। प्लाज्मा डोनेट करिए और कोरोना वॉरियर बनिए।

इस अभियान में क्रिकेटर्स के साथ ही जिला प्रशासन, कारोबारियों और एनजीओ की मदद भी ली जा रही है। एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने भी इसके लिए मदद की है। इसमें लोग ब्लड या प्लाज्मा डोनेट करते हैं तो उनके लिए जरूरत पड़ने पर प्लाज्मा या खून की सप्लाई भी पीपीएल ही करता है। पीपीएल में नौ टीमें शामिल हैं। इनके नाम प्रेसियस प्लाज्मा टाइगर्स, टेल्को रेड पेंथर्स, 3S डोनेटर्स, हेल्पिंग हैंड्स, स्टील सिटी वॉरियर्स, जगसलाई मास्क, सनराइजर सुपरस्टार, जमशेदपुर किंग्स और रोटारेक्ट 11 |

सारंगी ने बताया, हर टीम को प्लाज्मा डोनेशन या ब्लड डोनेशन पर छक्का या चौका मिलता है। मारवाड़ी युवा मंच के सार्थक अग्रवाल ने बताया, इस अभियान में जो भी व्यक्ति शामिल होता उसके योगदान को पहचान दी जाती है। अगर कोई डायबिटिक व्यक्ति या इसी तरह का कोई और व्यक्ति आता है तो भी रन दिया जाता है। इस अभियान के जरिए इकट्ठा होने वाला ब्लड जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाता है। हर सप्ताह एक टीम विजेता बनती है। जिस टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्लाज्मा डोनेशन होता है उसे जीता हुआ घोषित किया जाता है।

Back to top button