x
भारत

Cyclone Tauktae : रात 8 बजे तक गुजरात से टकरा सकता है चक्रवात ताउते


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अहमदाबाद – अरब सागर से उठा समुद्री तूफान ‘टाउते’ केरल, कर्नाटक और गोवा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है। इसको देखते हुए गुजरात और महाराष्‍ट्र को अलर्ट पर रखा गया है। Tauktae गुजरात की ओर बढ़ रहा है, ये काफी ताकतवर हो चुका है। इसके कारण केरल और गोवा में इसके चलते भारी बारिश देखने को मिल रही है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज रात आठ बजे ये चक्रवाती तूफान गुजरात से टकरा सकता है। चक्रवात ताउते ने कई चीजों पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई और सूरत एयरपोर्ट को बंद किया गया। मुंबई और गुजरात में कोरोना का टीकाकरण अभियान को भी सोमवार के लिए रोका गया है। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से भी बात की।

Back to top button