x
कोरोनाभारत

बंगाल में 30 मई तक लगा लॉकडाउन, सब कुछ बंद!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आने वाले 15 दिनों के लिए सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। ये लॉकडाउन कल यानी 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई तक लागू किया गया है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे। साथ ही मेट्रो और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है।

West Bengal Lockdown Guideline
– सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
– सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
– सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे।
– सभी सरकारी और निजी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
– आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
– शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, रेस्तरां, सैलून, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।
– खुदरा दुकानें केवल सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी।
– मीट की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहने की अनुमति।
– मेडिकल दुकानें और ऑप्टिकल दुकानें हमेशा की तरह खुली रहेंगी।
– पार्क और चिड़ियाघर बंद रहेंगे।
– आपातकालीन आवश्यक सेवा कर्मियों के अलावा बाकी सभी के लिए मेट्रो सेवाएं बंद, लोकल ट्रेनें और बसें बंद रहेंगी।
– निजी कारों, टैक्सियों को आपातकालीन आवश्यक सेवाओं के लिए छूट।
– मेट्रो सेवाएं केवल उन्हीं के लिए चलेंगी जो आपातकालीन सेवाओं में लगे हुए हैं।
– सभी धार्मिक सभा स्थगित।
– चिकित्सा और खाद्य सेवाओं को छोड़कर माल वाहक निलंबित रहेगा।
– सभी राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभा निषिद्ध है।
– खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति और चिकित्सा पैकेजिंग सेवाओं को छोड़कर सभी उद्योग और निर्माण इकाइयाँ बंद रहेंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद यहां संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आई है। राज्य सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को बंगाल में 20,846 नए संक्रमित मिले और 136 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 30% के आसपास है। जबकि, जिस दिन चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ था यानी 28 फरवरी को, उस दिन यहां पॉजिटिविटी रेट 1% से भी कम था। बंगाल में अभी एक्टिव केसेस की संख्या भी 1,31,792 है।

Back to top button