x
मनोरंजन

भारती सिंह के बेटे संग मस्ती करती दिखीं शहनाज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती है। इसी बीच उनका एक और वीडियो फैंस के बीच छाया हुआ है। वीडियो में वह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के बेटे गोला (Gola) के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

टीवी की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद पंजाब की कटरीना कैफ बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। अब देखना ये होगा कि शहनाज बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती हैं।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई सारी वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें भारती सिंह के बेटे के साथ ढेर सारी मस्ती करते देखा जा सकता है। येलो-ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में गोला बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, शहनाज गिल ब्लू-येलो सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया है। वीडियोज को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा है- गोला गोला गोला मेला पहला बच्चा नोना बच्चे को रात नीनी आ रही थी फिर भी मैंने परेशान किया पप्पिया कर के।

Back to top button