x
ट्रेंडिंग

कोरोना महामारी के दौरान देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद, रखे अपना ख्याल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत के साथ ही दुनियाभर में ईद-उल-फितर (Eid-ul-fitr) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में ईद का त्योहार आज मनाया जा रहा है। 13 अप्रैल को रमजान का पाक महीना शुरू हुआ था और ईद (Eid) के त्योहार के साथ ही रमजान भी खत्म हो जाता है। आखिरी रोजे के बाद ईद मनाई जाती है। ईद-उल-फितर का अरबी में अर्थ होता है रोजा तोड़ने का त्योहार। ईद का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब नजर आता है। जब चांद दिख जाए उसके बाद ही ईद मनायी जाती है।

एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोरोना काल में ईद मनाने को लेकर कई मौलानाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इस दिन लोग एक दूसरे ईद मुबारक कहते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी ईद पर कोरोना का साया बना हुआ है। इसलिए विशेष एहितयात के साथ इस पर्व को मनाने की बात कही जा रही है। लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए और फोन कर बधाई दे रहे हैं।

आज के दिन लोग मस्जिदों या ईदगाह में इक्ट्ठा होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हैं, एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद (Eid mubarak) देते हैं। लेकिन पिछले साल की ही तरह इस साल भी ईद के त्योहार पर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus pandemic) का साया है। इस साल तो कोरोना की स्थिति और भी ज्यादा भयावह है। इसे देखते हुए कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की है कि वे सादगी के साथ ईद मनाएं। इस्लामिक धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की है कि पूरी सतर्कता बरतते हुए और कोरोना नियमों का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाएं।

 

Back to top button