x
कोरोना

महाराष्ट्र में वैक्सीन की भारी कमी : स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप देश भर में दिखा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन करीब 4 हजार लोगों की मौत हो रही है। इस बीच देश में वैक्सीन की अत्यधिक कमी होने की वजह से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में वैक्सीनेशन के कार्यक्रम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि 45 साल से अधिक और 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन चालू है लेकिन मांग के हिसाब से वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इस वजह से 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन अटक सकता है। 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए लाई गई वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के दूसरी डोज के लिए इस्तेमाल में लाई जाएगी। टोपे ने आगे बताया कि 18 से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। लेकिन, केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी सिर्फ 45 साल से अधिक के उम्र के लोगों की ली है।

राज्य में कोवैक्सीन के सिर्फ 35 हजार डोज उपलब्ध हैं। अब लोगों को दूसरा डोज दिया जाना है। जिन लोगों को दूसरा डोज दिया जाना है उनकी संख्या 5 लाख के करीब है। इतने कम डोज में इतने ज्यादा लोगों को दूसरा डोज कैसे दें?

Back to top button