x
राजनीति

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज, ये 43 विधायक लेंगे शपथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में 5 मई को शपथ लेने के बाद उनके 43 विधायक सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 10.45 बजे शपथ ग्रहण समरोह का आयोजन होगा। ममता बनर्जी की सरकार में 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 9 राज्य मंत्री होंगे, जो सोमवार को अपने पद की शपथ लेंगे।

माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह दिया जा सकता है। कई पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। डा. अमित मित्र और ब्रात्य बसु अस्वस्थता के कारण वर्चुअल शपथ लेंगे। इससे पहले टीएमसी नेता बिमान बनर्जी को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था।

संभावित कैबिनेट मंत्रियों कि लिस्ट –
अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी, साधन पाण्डे, ज्योतिप्रिय मल्लिक, ब्रात्य बसु, बंकिम चंद्र हाजरा, अरूप विश्वास, मलय घटक, डॉ मानस भुइयां, सोमेन महापात्र, उज्ज्वल विश्वास, अरूप राय, फिरहाद हकीम, रथीन घोष, डॉ शशि पांजा, चंद्रनाथ सिंह, शोभनदेव चटोपाध्याय, पुलक राय, गुलाम रब्बानी, विप्लव मित्र, जावेद खान, सपन देबनाथ और सिद्दिकुल्ला चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों की संभावित लिस्ट –
बेचाराम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना दे नाग, संध्यारानी टुडू 32, बुलु चिक बराई, सुजीत बोस और इंद्रनील सेन को स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये नेता बन सकते हैं राज्य मंत्री –
दिलीप मंडल, अखरूज्जमां, शिउली साहा, श्रीकान्त महतो, जसमीन शबीना, वीरवाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, मनोज तिवारी और परेश चन्द्र अधिकारी राज्य मंत्री बन सकते हैं।

TMC ने राज्य में 213 जीटें जीती हैं जबकि भाजपा 77 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। भाजपा राज्य में 200 सीटें जीतने का दावा कर रही थी जबकि TMC ने 221 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। TMC की जीत के बाद ममता बनर्जी ने कहा था, ‘‘मैंने 2021 में 221 (सीटों) का लक्ष्य बनाया था। हम इस आंकड़े के पास पहुंच गए और मैं बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।’’

Back to top button