अहमदाबाद – पूरा देश फ़िलहाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर से काफी बुरी तरह से जूझ रहा हैं। हर दिन आते जा रहे नए covid19 के मामले और उससे हो रही मौतों की संख्या में बढ़ोतरी भारत की चिंता बढाती जा रही हैं।
एक बार फिर कोरोना वायरस की वजह से आज सुबह अहमदाबाद की शिवानंद आश्रम के स्वामी अध्यात्मानंदजी को हमने खो दिया। वे कोरोना से संक्रमित थे। बिगड़ती जा रही तबियत के चलते उन्हें अहमदाबाद की SGVP अस्पताल में 23 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था। पिछले कई दिनों से वे कोरोना के सामने जंग लड़ते रहे मगर आज वो हार गए।
યોગગુરૂ સ્વામી અધ્યાત્માનંદજી પરમધામ સીધાવ્યા તે જાણી દુ:ખ થયું. આધ્યાત્મિકતા જેવા ગહન વિષયને તેઓએ સરળ શૈલીમાં સમજાવ્યો. યોગ શિક્ષણ ઉપરાંત અમદાવાદના શિવાનંદ આશ્રમની અનેકવિધ રચનાત્મક પ્રવૃત્તિઓથી સ્વામીજીએ સમાજની સેવા કરી છે તેનું સ્મરણ કરી શ્રધ્ધાંજલી અર્પું છું. ૐ શાંતિ !
— Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2021
वे H. H. श्री चिंदानन्दजी महाराज के बाद शिवानंद आश्रम के महाराज बने थे। अध्यात्मानंदजी करीबन 100 शिबिरो के योग आचार्य के रूप में सेवा दे चुके हैं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओने शोक जताया।