x
कोरोनाखेल

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व पूर्व ओलंपियन रविंदर पाल सिंह जी का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पुरे भारत में हाहाकार मचाया हुआ हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में covid19 के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं।

हालही में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्तों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिसके चलते सिंह को 24 अप्रैल को लखनऊ की विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा उन्होंने आज कोरोना के सामने दम तोड़ दिया।

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक वे कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद वे कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। मगर शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। सिंह ने हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। उन्होंने दो ओलिंपिक के अलावा वह 1980 और 1983 में चैंपियंस ट्रोफी , 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेले।

सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और अन्य केंद्रीय मंत्रीओने अपने सोशियल मीडिया पर ट्वीट करकेशोक जताया।

Back to top button