x
कोरोनाभारत

Corona virus update: भारत में दर्ज COVID19 के 4,01,078 नए मामले और 4,187 ने गवाई जान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – कोरोना वायरस की दूसरी लहर पुरे भारत में अपना घातक प्रभाव छोड़ते जा रहा हे। दूसरी लहर ने पुरे भारत की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,078 नए मामले सामने आये। अब नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,18,92,676 हो गयी हैं। पिछले 24 घंटे में COVID19 की वजह से 4,187 लोगो ने अपनी जान गवाई। अब नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है।

फ़िलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,79,30,960 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हुआ। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Back to top button