ममता बेनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
कोलकाता – हालही में भारत के कई राज्यों में विधानसभा एवं पंचायत चुनाव ख़त्म हुए। देश के 5 राज्य केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए।
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। pic.twitter.com/0LywfpRGWS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2021
हालही में पश्चिम बंगाल में फिर से ममता दीदी का जादू बरक़रार रहा | AITMC (All India Trun Mul Congress) की ममता को नरेन्द्र मोदी की BJP पार्टी ने कांटे की टक्कर दी। ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में राजभवन में तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई।
Congratulations to Mamata Didi on taking oath as West Bengal’s Chief Minister. @MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2021
आपको बता दे की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 213 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 77 सीटें जीतीं। प्रधानमंत्री सहित कई बड़े राजनेताओंने उन्हें शुभकामनाये दी।
मैं तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देता हूं। आशा है कि शासन संविधान और कानून के नियम के अनुसार चलेगा। हमारी प्राथमिकता इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कानून के शासन को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल pic.twitter.com/Iu1eZtK780
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2021