x
ट्रेंडिंग

महात्मा गांधी के निजी सचिव वी कल्याणम का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – हालही में महात्मा गांधी के पूर्व निजी सचिव वी कल्याणम का चेन्नई में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मृत्यु हो गई। उनके निधन के बारे में उनकी छोटी बेटी नलिनी ने बताया।

कल्याणम ने महात्मा गाँधी के साथ 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया था। वे 1943 से लेकर गांधीजी के मरने तक उनके निजी सचिव बनकर रहे। जब गाँधीजी पर नाथूराम गोडसे ने गोली चलायी तब कल्याणम भी उनके साथ पीछे खड़े थे। उसके बाद कल्याणम ने लंदन में एडविना माउंटबेटन के सचिव के रूप में काम किया। कल्याणम ने कई बार INC पार्टी की गांधी की विरासत को भूल जाने की आलोचना की।

Back to top button