x
कोरोनामनोरंजन

फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद गंभीर हालत में ICU में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हालही में पुरे भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई हैं | जिसका शिकार आम आदमी सहित बॉलीवुड स्टार्स, सेलेब्स, राजनेता बन चुक्वे हें।

हालही में बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के आलोचक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले राजीव मसंद COVID -19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने थोड़े दिनों पहले ही covid19 का रिपोर्ट करवाया था जो पॉज़िटिव आया।उनकी बिगड़ती हुयी तबियत के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक राजीव की हालत गंभीर है जिसके कारण उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। राजीव पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। राजीव मसंद पत्रकारिता छोड़ कर करण जौहर और बंटी सजदेह की प्रबंधन कंपनी Dharma Cornerstone Agency में Chief Operating Officer बने।

राजीव ने कान्स फिल्म समारोह सहित दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों को कवर किया। दुनिया के कई देशों में फिल्मों के लॉन्च या प्रचार के दौरान, राजीव मसंद को हॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करने का मौका मिला।

Back to top button