x
कोरोनाभारत

भाजपा के नेता जे.पी.नड्डा ने BJYM डॉक्टर हेल्पलाइन का किया उद्घाटन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – हालही में पुरे भारत में covid19 की दूसरी लहर काफी तेजी से फैलती जा रही हैं। covid19 के सामने जंग लड़ने के लिए भारत सरकार, NGO, बॉलीवुड सेलेब्स और विदेश से भी कई मदद मिल रही हैं। आज पूरा देश एक होकर कोरोना वायरस महामारी के सामने लड़ रहा हैं।

हालही में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से BJYM (Bhartiya Janta Yuva Morcha) डॉक्टर हेल्पलाइन का उद्घाटन किया। ये हेल्पलाइन नागरिकों को डॉक्टरों से जोड़ेगी जो उन्हें कोरोना के बारे में बताएंगे। देश के किसी भी कोने के नागरिक फोन करके डॉक्टरों से मेडिकल सलाह ले सकते हैं।

यह हेल्पलाइन कई स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है। एक बार पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टर खुद नागरिकों को फोन करेंगे। साथ ही में जे.पी.नड्डा ने डॉक्टरों से अपील की हैं की वे इस हेल्पलाइन पर नामांकन कराकर कुछ घंटे प्रतिदिन दें ताकि होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों की मदद की जा सके। इससे कई जरूरतमंद नागरिको को समयसर मदद मिल पाएंगी।

Back to top button