x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फ़िल्म एडिटर वामन भोसले का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के चर्चित एडिटर में से एक वामन भोसले का आज दोपहर 4:00 के आसपास गोरेगांव स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वामन ने बॉलीवुड की कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं।

उनकी आक्समिक निधन के बारे में फ़िल्म मेकर मधुर भंडारकर ने अपने सोशियल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके बताया। उनके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने वामन के निधन पर शोक जताते हुए सोशियल मीडिया पर ट्वीट किया।

वामन भोसले ने स्वतंत्र एडिटर के रूप में राज खोसला की फिल्म ” दो रास्ते ” से साल 1967 में शुरुआत की। उन्होंने फिल्मिस्तान में सहायक एडिटर के रूप में भी काम किया। वामन ने राज खोसला, गुलज़ार, सुभाष घई, शेखर कपूर, रवि टंडन, महेश भट, राज सिप्पी, अनिल गांगुली, सुनील दत्त, विक्रम भट, अशोक गायकवाड़, के. विश्वनाथ जैसे बड़े फिल्म मेकर के साथ काम किया। वामन को कई अवार्ड भी मिले जैसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार, लक्स ज़ीकेन पुरस्कार आदि भी मिल चुके हैं।

Back to top button