नई दिल्ही – पूरा देश आज कोरोना वायरस महामारी के सामने जूझ रहा हैं। जिस जगह देखे अस्पताल में covid-19 से संक्रमित मरीजों की कतार ही दिख रही हैं। जिससे भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिंता बढ़ा रही हैं। हर रोज covid-19 के नए मामले अपना रिकॉर्ड ब्रेक कर रहे हैं।
जिसके चलते आज 9:00 बजे PM मोदी देश में COVID-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक आंतरिक बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, सुबह 10:00 बजे मोदी उच्च बोझ वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे और चल रहे संकट पर चर्चा करेंगे। पीएम देश के प्रमुख ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित करेंगे। जिसके बारे में मोदी ने सोशियल मीडिया पर ट्वीट करके बताया।
इससे पहले भी मोदी ने 20 अप्रैल 2021 को पुरे देश को संबोधित करते हुए सबसे खतरनाक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा के लिए सही अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया था। राज्यों को भी कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन का अंतिम उपाय न लेने की बजाय महामारी क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की अपील की।