x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

हिना खान के पिता का निधन, खबर मिलते ही कश्मीर से मुंबई लौटीं हिना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हिना खान के पिता का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। हिना उस वक्त कश्मीर में अपने काम के लिए गई थीं जब पिता का निधन हुआ। खबर मिलते ही वह तुरंत मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर हिना को स्पॉट किया गया। हिना के पिता के निधन से पूरा परिवार टूट गया है। हिना फिलहाल कश्मीर में थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पिता की खबर मिली वह तुरंत मुंबई लौट आईं।

एयरपोर्ट पर हिना को स्पॉट किया गया और वह काफी भावुक थीं। क्योंकि हिना अपने पिता के बेहद करीब भी थीं। हाल ही में पूरा परिवार लॉकडाउन के बाद लंबे वैकेशन पर भी गया था। यहीं से हिना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके पिता भी नजर आ रहे थे। मंगलवार रात को हिना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट कलर का जंप सूट पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी कर रखी थी। कोरोना वायरस को देखते हुए हिना ने पूरी सावधानी बरत रखी थी। एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क और आखों पर चश्मा लगा रखा था। एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कई फोटोज़ और वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वो चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठती नज़र आ रही हैं।

Back to top button