x
आईपीएल 2022खेल

IPL 2021 : आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स के ये स्टार खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – IPL 2021 की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का छठा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नॉर्खिया हाल ही में सीजन-14 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे थे और वह बीसीसीआई के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में थे। सूत्र ने कहा कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद वह क्वारंटीन में थे। इसके बाद उनके कुछ रिपोर्ट्स निगेटिव आए लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बीसीसीआई के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तह अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे निगेटिव आने तक कम से कम 10 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है।

बता दें कि नॉर्खिया पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका के लिए मैदान पर उतरे। इसके बाद वह आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत आ गए थे।

Back to top button