x
विश्व

अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पर लगाई अस्थायी रोक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

वॉशिंगटन – दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस कहर बरपा रही है। कई देश में वैक्सीन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पहले एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से ब्लड क्लॉट के केस सामने आए। अब जॉनसन एंड जॉनसन के टीके से भी समस्याएं होने की खबरें आ रही हैं। इसी को देखते हुए अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी है।

US FDA ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि हम सावधानी बरतते हुए जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा रहे हैं। अमेरिका में वैक्सीन लेने के बाद ब्लड क्लॉट के छह मामले सामने आए हैं और प्रशासन इनकी समीक्षा कर रहा है। ये ब्लड क्लॉट के मामले काफी दुर्लभ हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी भी इस वैक्सीन की समीक्षा करने में जुटी है।

अमेरिका के चार क्लीनिक पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पर रोक लगा चुके थे। जॉर्जिया के क्यूमिंग्स में आठ लोगों पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स सामने आए थे। ये आठ उन 425 लोगों में शामिल थे, जिन्हें जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन दी गई थी। अमेरिका के कोलोराडो में भी 11 लोगों में साइड इफेक्ट देखे गए थे। इसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उत्तरी कैरोलिना में 18 ऐसे मामले सामने आए थे।

Back to top button