x
मनोरंजन

करीना कपूर बेटा तैमूर को सीखा रही है योगा, आप भी देखें तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद करीना का वजन बढ़ गया था, लेकिन अब बेबी के होने के बाद करीना वापस खुद को फिट रखने के लिए योगा और एक्सरसाइज करने लग गई हैं। इससे देखकर अब करीना के बेटे तैमूर अली खान भी अपनी मां के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। वह भी मां की तरह घर पर योगा कर रहे हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटो शेयर की है जिसमें वह योगा मैट पर लेटकर स्ट्रेच कर रहे हैं। हालांकि करीना ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। करीना ने लिखा, योगा करने के बाद स्ट्रेचिंग या सोकर उठने के बाद की स्ट्रेचिंग। तैमूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी तैमूर की मासूमियत पर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि करीना ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बेबी के आने से पहले ही सैफ और करीना ने एक नया घर भी ले लिया था। इस घर में कुछ समय पहले ही यह कपल शिफ्ट हुआ है। सैफ ने करीना का ख्याल रखने के लिए शूटिंग से पैटरनिटी लीव भी ली हुई है। सैफ, पूरी तरह से करीना का ध्यान रख रहे थे।

Back to top button